Home » » चिकने चेहरे इतने भी........

चिकने चेहरे इतने भी........

चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते।
ये वो मसले हैं जो आसानी से हल नहीं होते।

कुछ ही पलों की चमक और खुशबू इनकी,
ये फूल किसी का कभी संबल नहीं होते।

भूखों में बाँट दीजिए जो बचा रखा है,
जीवन के हिस्से में कभी कल नहीं होते।

शायर वो क्या, क्या उनकी शायरी,
जो ख़ुद झूमती हुई ग़ज़ल नहीं होते।

कोख़ माँ की किसी को न जब तलक मिले,
बीज कैसे भी हों, फ़सल नहीं होते।

विवशताओं ने पागल कर दिया होगा,
ख़्याल बचपने से कभी चँबल नहीं होते।

जम गई होगी वक्त की धूल वरना,
आईने की प्रकृति में छल नहीं होते।

(दिल्ली में मेरा एक छोटा भाई रहता है "
अमित के साग़र "ये ग़ज़ल उसी को समर्पित है।)
Jika Anda menyukai Artikel di blog ini, Silahkan klik disini untuk berlangganan gratis via email, dengan begitu Anda akan mendapat kiriman artikel setiap ada artikel yang terbit di Creating Website

35 comments:

विवेक सिंह said...

सुंदर भाव पूर्ण रचना ! बहुत खूब !

विनय said...

शायर वो क्या, क्या उनकी शायरी,
जो ख़ुद झूमती हुई ग़ज़ल नहीं होते।

वाह साहब!

---आपका हार्दिक स्वागत है
चाँद, बादल और शाम

हिमांशु said...

"जम गई होगी वक्त की धूल वरना,
आईने की प्रकृति में छल नहीं होते।"

सुन्दर पंक्तियां. अच्छी गजल.

"अर्श" said...

BAHOT BAHOT BADHAI AAPKO SAHAB... BEHATARIN GAZAL KE LIYE ...


ARSH

राज भाटिय़ा said...

बहुत सही लिखा है आप ने , सुंदर गजल के लिये धन्यवाद

रंजन राजन said...

चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते।
ये वो मसले हैं जो आसानी से हल नहीं होते।

वाह साहब! बहुत ही ज़बरदस्त...
गज़ल में ईमानदारी और अपनापन है....बधाई।

गौतम राजरिशी said...

क्या बात है प्रकाश जी...भई क्या बात है
"शायर वो क्या, क्या उनकी शायरी/जो ख़ुद झूमती हुई ग़ज़ल नहीं होते" और "कोख़ माँ की किसी को न जब तलक मिले/बीज कैसे भी हों, फ़सल नहीं होते" और "जम गई होगी वक्त की धूल वरना/आईने की प्रकृति में छल नहीं होते"- लाजवाब शेर...बिछ गये हम तो
अमित को ढ़ेर सारा प्यार

Rohit Pandit said...

uncle your blog is so good as like you and your gazals are so meaningful....................................salam aap ko.

आदर्श राठौर said...

वाह प्रभु !
क्या लिखते हैं आप,
एक एक पंक्ति बोलती है

आशुतोष दुबे "सादिक" said...

aapne bahut hi acchi aur vaawpurn gazal likhi hai

Amit K Sagar said...

"बड़े भाई" के ब्लॉग पर सभी टिप्पडीकारों का मैं तहे-दिल से आभार व्यक्त करता हूँ.
लव यू आल ऑफ़ यू & लव यू बड़े भाई.
---
आदरणीय गौतम जी' प्रणाम.
---
ग़ज़ल के बारे में क्या कहूँ
बस मन करता है-
हर ग़ज़ल को साथ लिए फिरूँ
---
वाह! क़यामत तक!
---
अमित के सागर

ARVI'nd said...

इस ग़ज़ल की तारीफ़ कैसे करू मुझे कोई उपयुक्त शब्द ही नही मिल रहा ,,,,,,,,,,,
आप का हर एक ग़ज़ल सोचने को मजबूर करता है और हर बार कुछ अच्छी सोच को जागृत करने में सफल होता है

दिगम्बर नासवा said...

विवशताओं ने पागल कर दिया होगा,
ख़्याल बचपने से कभी चँबल नहीं होते।

प्रकाश जी
बहुत ही खूबसूरत है ये ग़ज़ल, जब इसको मैंने हिन्दी-युग्म पर पढा था अब भी मुझे ये शेर बहुत पसंद आया था. जहाँ तक आपके मीटर का सवाल है, मैं इसे यूँ समझता हूँ की "व्यवस्था से विद्रोह करने वाला ही कुछ कर सकता है, यह हर किसी के बस की बात नही, जो धारा के विरूद्ध चलता है वो ही अपनी राह बनाता है"

मुसाफिर जाट said...

बादल जी
अभी शिमला के ब्लोगरों को खोज रहा था. तो आप मिल गए. बस, केवल एक ही हिंदी ब्लोगर!!!
भाई, आपकी गजल के बारे में कुछ नहीं कहूँगा, मतलब फिर कभी कहूँगा. ये बताओ कि आप शिमला में ही रहते हो या कहीं और? आखिर मै मुसाफिरी से मजबूर हूँ.

शारदा अरोरा said...

यथार्त से परिचय कराती लयबद्ध रचना , धन्यवाद

Krishna Patel said...

bahut achchha likha apne.

श्रद्धा जैन said...

bhaut hi ghare suljhe hue khyaal ko samete hue gazal
bhaut achha laga padhna
kaash kar last sher
aaine ki parkti main chhal nahi hote

Puneet Sahalot said...

prakash bhaiya... bahut khoob... :)
"विवशताओं ने पागल कर दिया होगा,

ख़्याल बचपने से कभी चँबल नहीं होते।


जम गई होगी वक्त की धूल वरना,

आईने की प्रकृति में छल नहीं होते।"

आकांक्षा~Akanksha said...

इस गणतंत्र दिवस पर यह हार्दिक शुभकामना और विश्वास कि आपकी सृजनधर्मिता यूँ ही नित आगे बढती रहे. इस पर्व पर "शब्द शिखर'' पर मेरे आलेख "लोक चेतना में स्वाधीनता की लय'' का अवलोकन करें और यदि पसंद आये तो दो शब्दों की अपेक्षा.....!!!

manu said...

अरे वाह ...!! ये तो वही है जो हिंद युग्म पर पढ़ी थी...........
यहाँ तिरंगे की छत्रछाया में और भी लुभावनी लग रही है...
मजा आ गया...........
आपको भी गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद...............

योगेन्द्र मौदगिल said...

भई वाह बादल जी आपका अपना ही अंदाज़ है बधाई स्वीकारें...

Udan Tashtari said...

चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते।
ये वो मसले हैं जो आसानी से हल नहीं होते।

--बस, इतनी ही पूरी है. पूर्ण सक्षम, किसी भी पूरी गज़ल के सामने.

कमाल कर दिया आपने. मेरा दुर्भाग्य जो इन ५ दिनों इस पर नजर न गई.

आपको एवं आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं एवं बधाई.

लिखते रहें, मेरी शुभकामनाऐं सदैव आपके साथ हैं. विलम्ब से आने के लिए क्षमाप्रार्थी.

आशुतोष दुबे "सादिक" said...

आपका लेखन प्रभावी लगा

आशुतोष दुबे "सादिक" said...

आपको एवं आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं एवं बधाई.

ARVI'nd said...

prakash bhai, gannatantra divas ki shubhkamnaye.

Anurag said...

Gazab dhati hain aapki ghazalen. Aaz pahli baar aapka blog padha. Mazaa aa gaya. Aisi hi dhardaar ghazalen ikhte rahiye.------ ANURAG

irdgird said...

क्‍या खूब कहा है-
कोख़ माँ की किसी को न जब तलक मिले,

बीज कैसे भी हों, फ़सल नहीं होते।

मीटर तो भैया आप जाने लेकिन दिल को छू गई आपकी गजल।

Puneet Sahalot said...

bhaiya jaisa aapne kaha hai.. main zarur padhunga. bas ek baar exams khatm ho jaye fir padhna shuru kar dunga. :)

Puneet Sahalot

Harkirat Haqeer said...

जम गई होगी वक्त की धूल वरना,

आईने की प्रकृति में छल नहीं होते।

chma chahti hun der hui...aayi to pehle bhi thi pr comt kaise chut gya pta nahin.....pta nahin aayine ne ki prakirti kaisi hoti hai apna to aayina hi tukde tukde hai...bharhaal bhot acchi gazal....!

Harkirat Haqeer said...

जम गई होगी वक्त की धूल वरना,

आईने की प्रकृति में छल नहीं होते।

chma chahti hun der hui...aayi to pehle bhi thi pr comt kaise chut gya pta nahin.....pta nahin aayine ne ki prakirti kaisi hoti hai apna to aayina hi tukde tukde hai...bharhaal bhot acchi gazal....!

saloni said...

aapki sabhi ghazalelajwaab hai.

Darpan Sah said...

YE TIPPNAI KEWAL ISI POST KE LIYE NAHI HAI....
JAB MAIN AAPKE BLOG MEIN AAYA TO PEHALI GHAZAL NE ITNA PRABHAVIT KIYA KI SAB KE SAB PAD DALI.
KAUNSI GHAZAL KA KAUNSA CHAND BADIYA HAI KEHNA HI NAHI BAN PADTA APPKA AUR MUFLIS JI KA BLOG MUJHE AISA LAGA KI ....
KAASH 1 AUR RACHAN HOTI....
KAASH 1 AUR RACHNA HOTI....
(SAMAJH NAHI PAYA HOON KI JIS DIN BHOJAN SWADISHT BANTA HAI US DIN KAM PAD JAATA HAI YA BHOJAN SWADISHT HOTA HAI ISLIYEA KAM PAD JATA HAI?)
VAKAYI EK SE BHADKAR EK LAZIZ RACHNA....
(GHAZAL NAHI KEH RAHA HOON KYUNKI AAP AUR MEIN DONO METER KA KHYAL NAHI RAKHTE.)
AAP JAB BHI KOI NAI GHAZAL POST KAREIN....
TO MERA VAADA HAI KI PEHLI TIPPNAI MERI HOGI......
...NAHI KAHUNGA KI BADHAI SWIKAREEIN, NAHI KAHUNGA KI MERE BLOG MEIN AAYEAGA, NAHI KAHUNGA KUCH BHI AUR.
KYUNKI AAPKI YE TAARIF UNCONDITIONAL HAI....

SABHI PATHAKOON SE ANUROODH KARTA HOON KI JAB AAP KISI KE BLOG MEIN JAIYEN AUR APKO RACHNA PASAND AAIYE TO AUR RACHNAEIN BHI PADHEIN....
NAHI TO AAP KYA MISS KAREINGE....
YE BADAL JI KE BLOG SE PATA CHALTA HAI.....
BALKI HONA TO CHAHIYE KI SABI PURATAN RACHNA MEIN KAVI APNA SABSE ZAYADA MAN LAGATA HAI.
"AFTER ALL IT'S VIRGIN !!"
ITNA SAB KUCH LIKHNE KE LIYE KSHMA KARIYEGA.

......DHANVYAAD.......

chander said...

bahut achi gajal likhi hai apne...
ayene ki prakuti main kabhi chal nahi hote... main prakuti shabd kuch atpata sa laga.

रंजना said...

भूखों में बाँट दीजिए जो बचा रखा है,

जीवन के हिस्से में कभी कल नहीं होते।

Waah ! Waah ! Waah !

Harek sher lajawaab ! Jitne sundar bhaav hain utni hi sundar abhivyakti bhi.Bahut bahut sundar.Badhai swikaren.

Shastri said...

अमित को बधाई कि उन को इस तरह के अग्रज मिले.

"भूखों में बाँट दीजिए जो बचा रखा है,
जीवन के हिस्से में कभी कल नहीं होते।"

क्या सशक्त अभिव्यक्ति है. दो पंक्ति में सब कुछ कह गए!!

सस्नेह -- शास्त्री

Post a Comment

 
Support : Creating Website | Johny Template | Mas Template
Copyright © 2011. prakashbadal2 - All Rights Reserved
Template Modify by Creating Website
Proudly powered by Blogger